Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

मोहाली में चौथी मंजिल से कूद युवक ने किया सुसाइड

Date:

 

खरड़–मोहाली के सेक्टर-127 स्थित सिवांता सोसाइटी में मंगलवार दोपहर एक युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिल्ली के रहने वाले 32 वर्षीय अंगद सिंह के रूप में हुई है। इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया।

 

लोगों ने बताया है कि वह बहुत घबराया हुआ था और मम्मी-मम्मी चिल्ला रहा था। वह बिल्डिंग में अलग-अलग लोगों के दरवाजे खटखटा रहा था। कह रहा था- मुझे बचा लो, मैं मर जाऊंगा। इसके बाद वह छत पर भागा और वहां से कूद गया। यह पूरी घटना बिल्डिंग में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है।

 

बाइक से सोसाइटी में पहुंचा था युवक

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे एक युवक पीली टी-शर्ट और काले रंग का लोअर पहने नंगे पांव बाइक पर सवार होकर सिवांता सोसाइटी पहुंचा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक सवार व्यक्ति उसे सोसाइटी के बाहर छोड़कर जाता दिखा। युवक नंगे पांव इधर-उधर भागता हुआ गेट के पास एक सब्जी विक्रेता के पास पहुंचा और मदद मांगते हुए कहा- मुझे बचा लो, मैं मर जाऊंगा।

इसके बाद वह सोसाइटी की S-4 बिल्डिंग की सीढ़ियों की ओर भागा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह बेहद घबराया हुआ था और चिल्ला रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि युवक मोबाइल पर बात करते हुए मम्मी-मम्मी चिल्ला रहा था और घबराहट में इधर-उधर दरवाजे खटखटा रहा था। अंत में वह चौथी मंजिल पर पहुंचा और वहीं से छलांग लगा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related