New Jersey Helicopter Crash: अमेरिका के दक्षिणी न्यू जर्सी में एक दिल दहला देने वाला हवाई हादसा सामने आया है। हैमोंटन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास उड़ान भर रहे दो हेलीकॉप्टर हवा में ही एक-दूसरे से टकरा गए। इस भीषण टक्कर के बाद दोनों विमान एक खुले मैदान में जा गिरे। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इस खौफनाक भिड़ंत को साफ देखा जा सकता है।
सुबह 11:25 बजे मचा हड़कंप
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 11:25 बजे हुई। हादसे में शामिल विमानों की पहचान एनस्ट्रॉम F-28A और एनस्ट्रॉम 280C के रूप में हुई है।
पायलट ही थे सवार: गनीमत यह रही कि दोनों हेलीकॉप्टरों में केवल पायलट ही मौजूद थे, कोई अन्य यात्री सवार नहीं था।


