Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

फगवाड़ा में हुई सीएम मान और पटवार यूनियन अमरगढ़ की बैठक, जानें क्या लिए गए फैसले

Date:

 

भगवंत मान के नेतृत्व में जहां पंजाब सरकार द्वारा आम लोगों तक पहुंच कर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है,  तो वहीं मांगों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विभागों के साथ बैठकें भी की जा रही हैं। इसी तरह पंजाब के अमरगढ़ राजस्व पटवार यूनियन की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यूनियन नेताओं के साथ बैठक की। ये बैठक आज फगवाड़ा में हुई। जहां इस बैठक में हरपाल सिंह चीमा वित्त मंत्री, ब्रह्म शंकर जिम्पा राजस्व मंत्री, कुलदीप सिंह धालीवाल एनआरआई मामलों के मंत्री, वीके सिंह विशेष मुख्य सचिव, अनुराग वर्मा मुख्य सचिव, अजॉय कुमार सिन्हा प्रमुख सचिव वित्त और केएपी सिन्हा वित्तीय आयुक्त राजस्व भी मौजूद रहे।

इस संबंध में जानकारी राजस्व पटवार संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरवीर सिंह ढींढसा ने दी। उन्होंने कहा कि आज बैठक में संगठन के मांग पत्र में सूचीबद्ध मांगों पर सुचारु रूप से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने मांगों को पूरा करने के लिए विभागों को कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है। विभाग को संस्था से लगातार संपर्क में रहने का भी निर्देश दिया गया है। जिसके चलते संस्था ने एक जुलाई की कार्रवाई स्थगित कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related