Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

जालंधर रोड पर फैक्ट्री में लगी भीषण आग:8 कर्मचारी मौजूद थे

Date:

कपूरथला—-पंजाब के कपूरथला में जालंधर रोड गद्दा फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई। घटना के वक्त फैक्ट्री में 8 कर्मचारी मौजूद थे। एक कर्मचारी के फंसे होने की आशंका है। लोगों के मुताबिक आग इतनी भीषण है कि करीब 20 किलोमीटर दूर जालंधर से भी काले धुएं का गुबार साफ दिखा।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। 4 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आग लगने से फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसी सूचना मिलने के बाद SDM इर्विन कौर और डीएसपी दीपकरण सिंह मौके पर पहुंचे। ये फैक्ट्री गांव नूरपुर दोना में है।

डीएसपी सबडिवीजन बताया कि फैक्ट्री में 9 बजे काम शुरू होता था। सुबह 8:15 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। उस समय फैक्ट्री के अंदर सिर्फ 7- 8 लोग ही मौजूद थे। जो सुरक्षित बाहर आ गए हैं। हालांकि एक कर्मचारी के फैक्ट्री के अंदर होने का शक जताया जा रहा है। कुछ साथी यह भी बता रहे हैं कि वह सुरक्षित बाहर आ चुका है। लेकिन घटनास्थल पर वह मौजूद नहीं है। ये कर्मचारी गांव विशनपुर जट्टा का रहने वाला है।

10 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं
अभी तक कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, रेल कोच फैक्ट्री, करतारपुर तथा जालंधर सेफायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया जा चुका है। 8 से 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related