Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

जालंधर में तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट ने बुलेट को मारी टक्कर, कार के परखच्चे उड़े, बुलेट सवार की मौत

Date:

 

जालंधर में एक भीषण सड़क हादसे के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भावे कश्यप निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक एक पटियाला नंबर की स्विफ्ट कार गुरदासपुर से पटियाला की ओर जा रही थी। इसी दौरान जब कार गुराया के महला गांव गेट के पास नेशनल हाईवे 44 के पुल से नीचे उतर रही थी तो अचानक कार अनियंत्रित हो गई और रॉयल एनफील्ड बुलेट पर जा रहे युवक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार नेशनल हाईवे 44 की सर्विस लाइन पर एक पेड़ से टकराकर पलट गई।

हालांकि हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार में सवार युवक सुरक्षित है। मौके पर मौजूद कार सवार युवक को लोगों ने बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। कार में सवार युवक का कहना है कि वह गुरदासपुर से पटियाला जा रहा था और कार ड्राइवर चला रहा था। फिलहाल पुलिस कार चालक कोमल सिंह निवासी पटियाला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related