Tuesday, August 25, 2026
Tuesday, August 25, 2026

नोएडा के लॉजिक्स मॉल के अंदर लगी आग, मची भगदड़

Date:

 

शुक्रवार की सुबह नोएडा के लॉजिक्स मॉल के अंदर और बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब मॉल के एक शोरूम में अचानक आग लग गई। इससे मॉल के अंदर धुआं फैल गया जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और लोग बाहर की ओर भागे। इसके बाद आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद तुरंत पहुंची फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-32ए स्थित लॉजिक्स शॉपिंग मॉल की पहली मंजिल पर एडिडास शोरूम में आग लग गई। आग के कारण कुछ ही देर में मॉल धुएं से भर गया। जिसके बाद घटना की जानकारी होते ही मॉल में मौजूद कर्मचारियों और शॉपिंग के लिए आए लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। फिलहाल मौके पर पहुंची 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि तुरंत फायर ब्रिगेड के पहुंचने की वजह से समय रहते आग बुझा ली गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी बताया गया है कि आग लगने के बाद मॉल में धुआं भर गया था जिसे बाहर निकालने के लिए शॉपिंग मॉल के अंदर का शीशा तोडना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...