Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

कपूरथला के जिला प्रशासनिक परिसर में पंखे से लटका हुआ मिला एक शव

Date:

 

कपूरथला के जिला प्रशासनिक परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी ने आज देर शाम चौथी मंजिल पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिनसे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत था, जिसकी पहचान शेखुपारू निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के क्लर्क का शव चौथी मंजिल पर कमरा नंबर 409 में पंखे से लटका देखा गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद डीएसपी सब-डिवीजन हरप्रीत सिंह, थाना सदर की एसएचओ सोनमदीप कौर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक के बारे में परिजनों को सूचना दे दी गयी है। परिजनों के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related