Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

पूरे क्रिकेट जगत के लिए दुर्भाग्यपूर्ण खबर, इस क्रिकेटर की गोली मारकर हत्या

Date:

 

श्रीलंका से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर धम्मिका निरोशन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या को अम्बालांगोडा स्थित उनके घर पर अंजाम दिया गया। क्रिकेटर धम्मिका निरोशन की हत्या की इस घटना ने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है।

घटना की पुष्टि स्थानीय पुलिस ने की है। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात हमलावर ने धम्मिका निरोशन के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। अधिकारियों की शुरुआती जांच के मुताबिक, हमलावर ने 12 बोर की बंदूक से हत्या की है। हालाँकि, हत्या के दौरान धम्मिका निरोशन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ थे। लेकिन अज्ञात ने धम्मिका निरोशन को ही गोली मारी। इसके अलावा अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related