Thursday, July 30, 2026
Thursday, July 30, 2026

पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ी की खेलते वक्त मैदान में मौत

Date:

 

फिरोजपुर—पंजाब के फिरोजपुर में क्रिकेट खेलते वक्त एक युवक को हार्ट अटैक आ गया। सिक्स मारकर 50 पूरी करने के बाद वह अपने साथी से हाथ मिलाने जा रहा था, लेकिन हार्ट अटैक आने पर वह पिच पर ही मुंह के बल गिर पड़ा। उसके साथी ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन वह बेसुध हो गया।
तुरंत बाकी खिलाड़ी मौके पर पहुंचे और उसे CPR देने की कोशिश की, लेकिन उसे होश नहीं आया। इसके बाद तुरंत युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। युवक की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है। हरजीत शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related