Tuesday, November 3, 2026
Tuesday, November 3, 2026

लोगों के लिए बड़ी राहत, अटारी-वाघा बॉर्डर पर अब मिलेगी यह सुविधा

Date:

 

अमृतसर : अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.) के तहत, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) को पर्यावरण के अनुकूल इलैक्ट्रिक गाड़ियां भेंट की गईं। कार्यक्रम भारत व पाकिस्तान के बीच रोजाना होने वाली बीटिंग रिट्रीट परेड स्थल, अटारी-वाघा बॉर्डर पर आयोजित हुआ, जहां हर दिन हजारों देशभक्त दर्शक बड़ी संख्या में आते हैं।

ये इलैक्ट्रिक गाड़ियां वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और महिलाओं को परेड स्थल पर आरामदायक और सुलभ आवागमन में सहायता करेंगी। यह पहल बैंक की सामाजिक सेवा, राष्ट्र प्रेम और सबको समान सुविधा देने की भावना को दर्शाती है। इस दौरान एस.एस. चंदेल, डी.आई.जी. बी.एस.एफ., कृष्ण शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक, एस.बी.आई. चंडीगढ़ सर्किल, बम शंकर मिश्रा, उप महाप्रबंधक, प्रशासनिक कार्यालय, लुधियाना और सतविंदर सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, अमृतसर की गरिमामयी उपस्थिति रहीं, साथ ही बी.एस.एफ. और एस.बी.आई. के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बी.एस.एफ. अधिकारियों ने इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और इसे बैंक की बैंकिंग से आगे बढ़कर सेवा की भावना का प्रतीक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल-प्रियंका के बीच मतभेद का दावा, भाजपा बोली- कांग्रेस में बन चुके हैं दो गुट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर निशाना साधते...

1984 सिख नरसंहार को भारतीय लोकतंत्र पर कलंक बताया, SGPC अध्यक्ष धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर...