Monday, July 6, 2026
Monday, July 6, 2026

London में Sunanda Sharma के साथ बड़ी वारदात

Date:

 

पंजाब : मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ लंदन में बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सिंगर सुनंदा शर्मा लंदन में इन दिनों किसी काम के सिलसिले में गईं हुई हैं, जहां पर चोरों ने उनकी लग्जरी कार जगुआर को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की और लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। चोरी हुए सामान में 2 महंगे लुई वुइटन के बैग, एक अटैची और अन्य कीमती सामान शामिल है।
इस घटना संबंधी जानकारी खुद सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपनी टूटी हुई कार की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ”मैं इस वक्त लंदन में हूं और ये मेरी कार की स्थिति है। मेरी जगुआर कार का पिछला शीशा और पिछली सीट के शीशे टूटे हुए थे। शरारती तत्वों ने मेरी मेहनत की कमाई से खरीदे गए 2 लुई वुइटन बैग्स, एक अटैची, एक लुई वुइटन का हैंडबैग और अन्य सामान चुरा लिया है। दोनों मेरे फेवरेट बैग थे, जोकि चोरों ने चुरा लिए हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related