Friday, May 8, 2026
Friday, May 8, 2026

होशियारपुर में गहरी खाई में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बस, 3 की मौत, 50 घायल

Date:

 

होशियारपुर के गढ़शंकर के पास तीर्थयात्रियों से भरे एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 50 लोग घायल हो गए। घायलों में 20 की हालत गंभीर है, जिन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बनूर थाने के उरदन गांव की बताई जा रही है, जहां गढ़शंकर के पास तीर्थयात्रियों से भरा ट्रक पंद्रह फीट गहरी खाई में गिर गया। घटना की जानकारी पटियाला लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रहे जगजीत सिंह छारबड़ ने दी। उन्होंने बताया कि उड़दण गांव से करीब 70-80 श्रद्धालु बाबा स्वर्ण दास की बरसी में शामिल होने के लिए खुलरगढ़ स्थित गुरुद्वारा चरण गंगा साहिब गये थे। रात करीब साढ़े नौ बजे तीर्थयात्री समारोह से लौटे तो खुलरगढ़ और गढ़शंकर के बीच ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। फिलहाल घटना की सूचना पाकर तुरंत पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related