Friday, May 8, 2026
Friday, May 8, 2026

लुटेरों ने दिन-दहाड़े लुटा बैंक, लूट के ले गए लाखों रुपये

Date:

 

पंजाब में लूट की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस की ढिल्ली कार्यप्रणाली के कारण चोरों के हौंसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। लुटेरों द्वारा इस तरह से घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है कि चोरों के मन से पुलिस और कानून का डर ही खत्म हो गया है। ताजा घटना खन्ना से सामने आई है, जहां लुटेरों ने दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर मशहूर बैंक पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा को निशाना बनाया।

जानकारी के मुताबिक, घटना खन्ना के बगली कलां की है, जहां दोपहर करीब 2.30 बजे तीन हथियारबंद नकाबपोश बैंक में घुसे। इसी दौरान नकाबपोशों ने बैंक में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और डकैती की घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही लुटेरों ने बैंक के बाहर खड़े सुरक्षा गार्ड की पिस्तौल भी छीन ली और जाते समय बंदूक को नीचे फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची और मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों द्वारा बैंक और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। हालांकि, चोरों ने कितने पैसे लूटे हैं, इसकी जानकारी अभी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related