Tuesday, November 24, 2026
Tuesday, November 24, 2026

पंजाब चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का चुनावी बिगुल, आज चंडीगढ़ में PEC की पहली बैठक

Date:

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज 24 नवंबर को चंडीगढ़ में पार्टी की नवगठित 42 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति (PEC) की पहली बैठक होने जा रही है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह करेंगे। इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस की योजना दिसंबर के पहले सप्ताह में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की है। इस सूची में 35 से 45 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए जा सकते हैं।

चुनावी रणनीति और घोषणा पत्र पर भी होगा मंथन

बैठक में केवल टिकटों को लेकर ही चर्चा नहीं होगी, बल्कि चुनावी रणनीति, प्रचार अभियान और घोषणा पत्र को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी ने 20 दिसंबर तक 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा है।

इसके अलावा सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी नेताओं की सक्रियता और संगठन की मौजूदा स्थिति का भी आकलन किया जाएगा।

उम्मीदवारों के चयन में जीतने की क्षमता पर रहेगा जोर

संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के दौरान उनकी राजनीतिक सक्रियता, क्षेत्र में पकड़, संगठन के साथ जुड़ाव और साफ छवि को आधार बनाया जाएगा। हालांकि, सबसे ज्यादा महत्व उम्मीदवार की चुनाव जीतने की क्षमता को दिया जाएगा।

प्रदेश चुनाव समिति में चर्चा के बाद संभावित उम्मीदवारों के नाम स्क्रीनिंग कमेटी को भेजे जाएंगे। वहां जांच और छंटनी के बाद नाम केंद्रीय चुनाव समिति के पास पहुंचेंगे, जहां अंतिम फैसला लिया जाएगा।

तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी करेगी नामों की जांच

कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन के लिए तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को इसका अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सचिन सावंत और निवेदिता अल्वा सदस्य होंगे।

यह कमेटी प्रदेश चुनाव समिति की ओर से भेजे गए नामों की समीक्षा करेगी। इसके बाद अंतिम मंजूरी के लिए नाम कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजे जाएंगे। केंद्रीय चुनाव समिति की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर, 23 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों...

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में IED ब्लास्ट का जिक्र

बेंगलुरु: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु...

धीरेंद्र शास्त्री ने पंजाब सरकार की तारीफ की, बोले- हिंदू हितों की बात करने वाली हर पार्टी हमारे साथ

पठानकोट: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री...