Saturday, November 14, 2026
Saturday, November 14, 2026

अमृतपाल सिंह के अमृतसर आने पर सस्पेंस बरकरार, वकीलों ने कोर्ट से मांगी 16 या 17 नवंबर की तारीख

Date:

पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के अमृतसर आने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अमृतसर कोर्ट की ओर से शनिवार (14 नवंबर) को दोपहर 12 से 3 बजे तक का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय शुरू होने के बावजूद अमृतपाल सिंह अभी तक असम की डिब्रूगढ़ जेल से रवाना नहीं हुए हैं।

इस बीच, अमृतपाल सिंह के वकील अगली तारीख की मांग को लेकर अमृतसर कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने अदालत से 16 या 17 नवंबर में से किसी एक दिन की तारीख देने की अपील की है। वकीलों का कहना है कि इतनी कम समय में अमृतपाल सिंह की दादी का अंतिम संस्कार संभव नहीं है। उनकी दादी चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हो गया था।

वहीं, असम की डिब्रूगढ़ जेल प्रशासन ने भी इतनी कम समय में अमृतपाल सिंह को अमृतसर भेजने की व्यवस्था करने में असमर्थता जताई है। जेल प्रशासन का कहना है कि इस संबंध में ईमेल रात को ही प्राप्त हुई थी, जिसके चलते इतनी जल्दी जरूरी व्यवस्थाएं करना मुश्किल है।

दूसरी ओर, अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि सांसद आज अमृतसर नहीं आएंगे। पार्टी ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे आज अमृतसर न पहुंचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related