Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की सलाह का असर अब केंद्रीय मंत्रियों के बीच दिखाई देने लगा है। 24 जुलाई 2026 को कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से इंस्टाग्राम पर ज्यादा सक्रिय रहने, रील्स बनाने और खास तौर पर युवाओं से सीधे संवाद बढ़ाने को कहा था।

प्रधानमंत्री की इस सलाह के बाद 24 अगस्त तक मोदी सरकार के 29 में से 28 यानी करीब 97 प्रतिशत कैबिनेट मंत्रियों की इंस्टाग्राम एक्टिविटी बढ़ गई। जनता दल यूनाइटेड के राजीव रंजन सिंह को छोड़कर लगभग सभी मंत्री सोशल मीडिया पर पहले की तुलना में ज्यादा सक्रिय नजर आए।

मोदी कैबिनेट में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सबसे आगे रहे। पिछले एक महीने के दौरान उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में करीब 8.53 लाख की बढ़ोतरी हुई है।

प्रधानमंत्री की सलाह के बाद मंत्रियों ने रील्स पर भी खासा जोर दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नीतियों और महत्वपूर्ण मुद्दों को रील्स के जरिए आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया है।

आंकड़ों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रियों ने पिछले एक महीने में कुल 1,179 पोस्ट किए हैं, जो इससे पहले की अवधि के मुकाबले करीब 48 प्रतिशत ज्यादा हैं।

प्रधानमंत्री खुद भी सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संवाद कर चुके हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी सोशल मीडिया के जरिए युवाओं तक अपनी बात पहुंचाते रहे हैं। NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी किए थे।

इन वीडियो के जरिए उन्होंने खास तौर पर Gen-Z यानी युवा पीढ़ी को संबोधित किया और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। एक वीडियो में प्रधानमंत्री ने प्रदर्शन के दौरान उन्हें अपशब्द कहने वाले कुछ छात्रों को माफ करने की बात भी कही थी।

‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ के जरिए युवाओं से सीधा संवाद

अब मोदी सरकार युवाओं और खास तौर पर Gen-Z से सीधे जुड़ने की दिशा में एक और योजना पर काम कर रही है। इसके तहत ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ कार्यक्रम शुरू करने की योजना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...