Wednesday, July 1, 2026
Wednesday, July 1, 2026

SIR-2026 के तहत पंजाब में 90% वोटर मैपिंग पूरी, CM मान बोले- किसी की असली वोट नहीं कटने देंगे

Date:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत अपनी वोटर जानकारी की पुष्टि के लिए गणना फॉर्म भरें। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 90 प्रतिशत वोटरों की मैपिंग पूरी हो चुकी है और बाकी प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार किसी भी योग्य और वास्तविक वोटर का नाम सूची से हटने नहीं देगी। SIR प्रक्रिया के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 25 जून से 24 जुलाई तक घर-घर जाकर वोटरों की जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि BLO वोटरों को फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं और इसके लिए किसी अतिरिक्त दस्तावेज की मांग नहीं की जा रही। केवल मौजूदा जानकारी की पुष्टि करनी होगी।

अगर किसी घर पर ताला मिलता है तो BLO दोबारा दौरा करेंगे और सूचना पर्ची लगाई जाएगी। फॉर्म जमा न करने वाले वोटरों के मामले में पड़ोसियों से जानकारी लेकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ऐसे वोटरों को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लीकेट वोटर जैसी श्रेणियों में रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिलाओं की सत्कार राशि’ आज बैंक खातों में जमा की जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

'मांवां-धीयां सत्कार योजना' के तहत पंजाब की हर महिला...