Wednesday, July 1, 2026
Wednesday, July 1, 2026

पंजाब की महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1100 करोड़, CM मान ने धूरी से शुरू की महिला सम्मान योजना

Date:

पंजाब में 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए शुरू की गई महिला सम्मान योजना के तहत बुधवार को ₹1100 करोड़ की राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से इस योजना की शुरुआत की।

योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपए प्रति महीना और SC वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति महीना दिए गए हैं। सरकार ने पहली बार तीन महीने की राशि एक साथ जारी की है। इसके तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹3000 और SC वर्ग की महिलाओं को ₹4500 मिले हैं।

कार्यक्रम के दौरान एक महिला के मोबाइल पर ₹4500 आने का पहला मैसेज आया। महिला ने मंच पर पहुंचकर सीएम मान को मैसेज दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक करीब 40 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

उन्होंने बताया कि जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने की राशि एक साथ दी गई है। महिला ने सीएम को बताया कि उसकी चार बेटियां हैं और इस पैसे से परिवार के खर्च में मदद मिलेगी।

AAP सरकार ने 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान हर 18 साल से ज्यादा उम्र की महिला को हर महीने ₹1000 देने का वादा किया था। सरकार का कहना है कि यह वादा अब पूरा किया जा रहा है, जबकि विपक्ष इसे चुनावी कदम बता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिलाओं की सत्कार राशि’ आज बैंक खातों में जमा की जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

'मांवां-धीयां सत्कार योजना' के तहत पंजाब की हर महिला...