पंजाब में 26 मई को होने वाले नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों के मद्देनजर राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। चुनाव के दिन पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ में स्थित पंजाब सरकार के सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी संस्थाओं में भी छुट्टी रहेगी।
सरकार की ओर से यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें और चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा सकें।
Post Views: 2


