Sunday, July 5, 2026
Sunday, July 5, 2026

अमृतसर में गुरुद्वारा शहीद गंज में बड़ा हादसा, लंगर हॉल की शटरिंग गिरने से 2 महिलाओं की मौत

Date:

अमृतसर स्थित गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत पर लगी लोहे की शटरिंग अचानक टूटकर नीचे सेवा कर रही महिलाओं पर गिर पड़ी। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायलों को तुरंत श्री गुरु रामदास चेरिटेबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर पहुंचीं अमृतसर की SP अमनदीप कौर ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है और अस्पताल में डॉक्टरों की टीम तैनात है। उन्होंने कहा कि इलाज में बाधा न आए, इसलिए अस्पताल के अंदर मौजूद अतिरिक्त लोगों को बाहर निकाला गया।

डिविजन नंबर-1 के सिविल डिफेंस इंचार्ज के मुताबिक, हादसे के समय बाबा भूरी वालों की ओर से लंगर सेवा चल रही थी। इसी दौरान छत की शटरिंग गिर गई, जिसके मलबे में कई महिलाएं दब गईं। संगत और प्रशासन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

अजनाला से आई एक घायल महिला ने बताया कि वह माथा टेकने के लिए लाइन में खड़ी थी, तभी अचानक अफरा-तफरी मच गई और वह गिरकर बेहोश हो गई। होश आने पर उसे हादसे और महिलाओं के घायल होने की जानकारी मिली। महिला के सिर में चोट आई है और टांके लगाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

13 जुलाई को पंजाब आ सकते हैं पीएम मोदी, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन और रैली की चर्चा तेज

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...