Thursday, May 21, 2026
Thursday, May 21, 2026

पंजाब में पेट्रोल-डीजल सप्लाई पर संकट गहराया, कई पेट्रोल पंपों पर खत्म होने लगा स्टॉक

Date:

पंजाब में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को लेकर बड़ा संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। राज्य के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति बन चुकी है। इस मामले को लेकर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन, पंजाब (PPDAP) ने राज्य के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर तुरंत दखल देने की मांग की है।

एसोसिएशन का आरोप है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) समय पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नहीं कर रही हैं, जिसके कारण पंपों पर स्टॉक तेजी से कम हो रहा है। डीलरों का कहना है कि सप्लाई मांगने पर कंपनियां उन्हें सामान्य पेट्रोल के बजाय करीब 10 रुपए महंगा प्रीमियम पेट्रोल लेने का दबाव बना रही हैं। इससे ग्राहकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह के अनुसार, सबसे ज्यादा दिक्कत हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) के पेट्रोल पंपों पर देखने को मिल रही है। जबकि इंडियन ऑयल (IOCL) की सप्लाई व्यवस्था अपेक्षाकृत बेहतर बताई गई है।

उन्होंने बताया कि डीलरों ने कैश एंड कैरी मॉडल के तहत पहले से ही अपने खातों में एडवांस राशि जमा कर रखी है, बावजूद इसके समय पर सप्लाई नहीं मिल रही। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में HPCL के पंपों पर लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल खत्म रहने और सप्लाई में भारी असमानता की शिकायतें सामने आ रही हैं।

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले दिनों में राज्य में ईंधन संकट और गहरा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related