Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

Harbhajan Singh भज्जी की सुरक्षा कटौती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस

Date:

 

पंजाब: आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी सुरक्षा बहाल करने को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। इस मामले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए इसे गंभीर माना और पंजाब सरकार व केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में हरभजन सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा बिना ठोस कारण के कम कर दी गई है, जिससे उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो सकता है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि की सुरक्षा में कटौती से पहले संभावित खतरों का सही आकलन करना जरूरी है।

 

मामले की अगली सुनवाई 12 मई को होगी

कोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक हरभजन सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही सरकार से पूछा गया कि सुरक्षा की समीक्षा किन आधारों पर की गई और उनके घर के बाहर ‘गद्दार’ लिखने की घटना पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है? मामले की अगली सुनवाई 12 मई को निर्धारित की गई है, जिसमें सरकार को सुरक्षा घटाने के कारणों और खतरे के आकलन से संबंधित रिपोर्ट पेश करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related