Friday, July 31, 2026
Friday, July 31, 2026

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:  करोड़ों की हेरोइन और 4 पिस्तौल समेत 2 गिरफ्तार

Date:

 

अमृतसर:  पंजाब को नशा और अपराध मुक्त बनाने के अभियान के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सरहद पार चल रहे नशीले पदार्थ और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 4.108 किलोग्राम हेरोइन और चार आधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं।

 

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श (21) निवासी गांव लहूका, जिला तरनतारन और तरसेम सिंह उर्फ कैरों उर्फ पहलवान (31) के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित) और दो .30 बोर पिस्तौल (चीन निर्मित) के साथ पांच जिंदा कारतूस भी शामिल हैं।

 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे। ये तस्कर ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थ और हथियार भारतीय सीमा में भेजते थे, जिन्हें ये आरोपी प्राप्त कर आगे सप्लाई करते थे।

 

ऑपरेशन के दौरान पहले अर्शदीप सिंह को 2.6 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी पूछताछ के बाद तरसेम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन और चार पिस्तौल बरामद हुईं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related