Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

पंजाब में 6 IPS-13 IAS अफसरों का तबादला

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब सरकार ने सोमवार को 13 IAS अधिकारियों के तबादले के बाद अब 6 IPS अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया। 4 जिलों के डीसी भी बदले गए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

 

हिमांशु अग्रवाल को पटियाला का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जबकि अमित कुमार पांचाल को श्री मुक्तसर साहिब का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वरजीत वालिया अब जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर होंगे। आकाश बंसल को कपूरथला का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

 

विकास प्रताप को तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त मुख्य सचिव, सुमेर सिंह गुर्जर को रक्षा सेवाएं कल्याण का प्रिंसिपल सेक्रेटरी, जसप्रीत सिंह को उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक और अभिजीत कपलीश को माइन्स एवं जियोलॉजी डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

 

इसके साथ ही कवलप्रीत बराड़ को स्वास्थ्य सचिव के साथ फरीदकोट मंडल और बबीता को कृषि कमिश्नर के साथ फिरोजपुर मंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related