Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

स्टेज पर Live Show दौरान अचानक चिल्ला पड़ी सुनंदा शर्मा, युवक की हरकत ने उड़ाए सबके होश

Date:

 

 

पंजाब: मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा (Sunanda Sharma) अपना लाइव शो बीच में ही कैसिंल करके चली गई, जिससे उनके फैंस काफी निराश हो गए। दरअसल, सिंगर सुनंदा शर्मा का गाजियाबाद में 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कालेज में चल रहे लाइव शो को अचानक बीच में छोड़कर चली गई। पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव शो के दौरान अचानक सब चौंक गए जब एक फैन सिक्योरिटी घेरा तोड़कर सीधे उनके परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर पहुंच गया।

क्या है पूरा मामला

सिंगर सुनंदा शर्मा गाजियाबाद के लाइव शोक का वीडियो से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनंदा शर्मा स्टेज पर गाना गा रही हैं और अपने फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। इसी बीच अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ गया, जिसे देखकर सुनंदा शर्मा बुरी तरह डर गईं और चीखते हुए तुरंत पीछे हट गईं। सुनंदा गायिजाबाद में अपना लाइव शो कर रही थी इसी दौरान अचानक एक युवक कूद कर स्टेज पर चढ़ गया और सुनंदा के पैर छूने की कोशिश करने लगा। युवक सुनंदा के पैरों में गिर गया। अचानक हुई इस घटना से सुनंदा शर्मा घबरा गई और चीख पड़ी। इसके बाद सुनंदा भागकर स्टेज के पीछे चली गई। इस मौके पर माइक ऑन था, जिस कारण सुनंदा शर्मा की चीखने की आवज सबको सुनाई दी। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि, युवक स्टेज पर करीब 2 मिनट तक रहा। यही नहीं युवक ने बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान के सिग्नेचर स्टाइल में अपनी बाहें फैलाकर Students की तरफ देखने लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related