Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

न्यूजीलैंड में जालंधर के युवक को मर्डर केस में उम्रकैद: माता-पिता का था इकलौता बेटा

Date:

 

लुधियाना–न्यूजीलैंड के ड्युनेडिन में लुधियाना के युवक गुरजीत सिंह की हत्या करने वाले जांलधर के रजिंदर सिंह को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुना दी है। रजिंदर सिंह ने गुरजीत सिंह पर चाकू से 46 वार करके उसकी हत्या की थी।

 

रजिंदर सिंह ने 29 जनवरी 2024 को न्यूजीलैंड में देर रात गुरजीत सिंह के घर पर घुसकर उसकी हत्या की थी। राजिंदर सिंह ने गुरजीत के गले पर इतने वार किए कि उसका सिर धड़ से अलग होने वाला था।

 

न्यूजीलैंड की अदालत में दो साल केस चलने के बाद आखिरकार गुरजीत के परिवार को न्याय मिल गया और हत्यारे को 17.5 साल जेल में रहना होगा। इस दौरान उसे पैरोल भी नहीं दी जाएगी। जस्टिस डनिंगहम ने राजिंदर को पीड़ित के परिवार और विधवा को $8,000 से अधिक का भुगतान करने का भी आदेश दिया है।

 

गुरजीत की उम्र तब 27 साल थी और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गुरजीत सिंह के पिता निशान सिंह ने न्यूजीलैंड कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि आखिर कार उन्हें अंतिम न्याय मिल गया।

 

अब उनके बेटे की आत्मा का शांति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मुकदमे के दौरान उनके लिए यह बहुत कठिन समय था। खासकर मां के लिए क्योंकि उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related