पंजाब–अमेरिका और इजराइल के ईरान जंग का असर पंजाब-चंडीगढ़ पर भी पड़ा है। कॉमर्शियल सिलेंडर मिलने लगभग सभी जगह बंद हो गए हैं, जबकि घरेलू सिलेंडरों के लिए भी बुकिंग में समस्या आ रही है। सर्वर डाउन होने के कारण OTP नहीं आ रहा है। अमृतसर में अधिक भीड़ जुटने के कारण गैस एजेंसी को ही बंद कर दिया गया।
CM भगवंत मान ने कहा- सारे डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि पंजाब में कहीं भी LPG गैस की कमी नहीं आने दी जाए। जमाखोरी या ब्लैक में सिलेंडर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
चंडीगढ़ में भी गैसे एजेंसियों पर भीड़ लगी हुई। लोगों खाली सिलेंडर लेकर घूम रहे हैं, लेकिन भरा हुआ सिलेंडर नहीं मिल रहा। एक व्यक्ति ने कहा कि घर में बच्चे भूखे हैं और सिलेंडर लेने आया तो यहां मना कर दिया है। वहीं अब एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरे की बुकिंग भी 30 दिन के बाद हो रही है।
एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान अरूण गुप्ता ने कहा कि डोमेस्टिक गैस सिलेंडरों की कमी नहीं है। हर एजेंसी में गैस सिलेंडर हैं। पोर्टल में बुकिंग शो न होने के कारण सिलेंडरों की डिलीवरी में दिक्कत आई है। बिना बुकिंग वेरिफाई किए किसी भी कस्टमर को सिलेंडर नहीं भेज सकते।


