Monday, July 27, 2026
Monday, July 27, 2026

पंजाबी कनाडा में वांटेड बना, पोस्टर लगे  ,फर्जी एडवोकेट बन 5-5 हजार डॉलर ठगे

Date:

 

जालंधर—पंजाबी मूल के सिख व्यक्ति ने कनाडा में फर्जी एडवोकेट बनकर लोगों को वीजा लगवाने के नाम पर ठग लिया। केस दर्ज होने के बाद आरोपी अंडरग्राउंड हो गया है। अब कनाडा के ओंटारियो की किचनर पुलिस उसे ढूंढ रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान 34 वर्षीय हरशरण आहलूवालिया के रूप में पर हुई है।

 

वह पंजाबी मूल का है, लेकिन उसके पास कनाडियन पासपोर्ट है। हरशरण ने किचनर एरिया में 3 लोगों से वीजा लगवाने का वादा किया। इसके लिए उनसे 5-5 हजार कनाडियन डॉलर लिए और गायब हो गया। दफ्तर में न मिलने पर लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

 

पुलिस ने बताए गए एड्रेस पर उसे कई बार ढूंढा। न मिलने के बाद उसे कनाडा के वॉन्टेड क्रिमिनल की लिस्ट में डाल दिया है। पुलिस ने सर्कुलर जारी करते हुए आरोपी का फोटो जारी किया है। पुलिस ने कहा कि जिसे भी यह व्यक्ति मिले वह कनाडा पुलिस को सूचित करे। इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related