International: कनाडा में स्कूल में हुई भीषण गोलीबारी के बाद एक नया कानूनी विवाद सामने आया है। गंभीर रूप से घायल छात्रा के माता-पिता ने एआई कंपनी OpenAI के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर किया है।मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि हमलावर ने हमले की योजना बनाने के लिए एआई चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल किया और कंपनी को इसकी जानकारी होने के बावजूद समय रहते पुलिस को सूचना नहीं दी।
यह घटना 10 फरवरी को कनाडा के Tumbler Ridge में हुई थी। हमलावर Jess Van Roostselaar ने गोलीबारी में आठ लोगों की हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। ब्रिटिश कोलंबिया उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका में कहा गया है कि कंपनी के पास यह “विशिष्ट जानकारी” थी कि हमलावर बड़े पैमाने पर हमला करने की योजना बना रहा है। मुकदमे के अनुसार हमलावर ने चैटबॉट को एक भरोसेमंद सहयोगी और सलाहकार की तरह इस्तेमाल किया, जिससे उसे योजना बनाने में मदद मिली। याचिका में कहा गया है कि छात्रा Maya Gebala को बेहद नजदीक से तीन गोलियां लगीं।


