Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

बिहार में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद

Date:

 

पटना—केंद्र सरकार ने देशभर में ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955’ लागू कर दिया है। हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते होने वाली गैस सप्लाई ठप होने के बाद सरकार ने ये कदम उठाया है।

 

गैस किल्लत को देखते हुए बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर फिलहाल रोक लगा दी है।

 

इस रोक की वजह से रेस्टोरेंट्स और होटलों के बंद होने की नौबत आ गई है। बिहार में भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो रही है। कॉमर्शियल सिलेंडर पूरी तरह से बंद हो गया है। एजेंसी ने बताया कि पिछले 3 दिनों से सिलेंडर नहीं आया है जो बचा हुआ सिलेंडर है वही मार्केट में है।

 

कॉमर्शियल गैस की कमी की खबरों के बीच घरेलू उपभोक्ताओं में ‘पैनिक बुकिंग’ बढ़ गई है। गोपालगंज, आरा, दरभंगा, अररिया, बेतिया, पूर्णिया और सुपौल में एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related