Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

मशहूर बेकरी पर सेहत विभाग की Raid, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश

Date:

 

 

बरनाला : लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध पंजाब सरकार और सेहत विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में आज स्थानीय कच्चा कॉलेज रोड पर स्थित शहर की जानी-मानी बेकरी ‘केकरी’ पर सेहत विभाग की टीम द्वारा औचक छापेमारी की गई। इस दौरान विभाग ने केक के सैंपल भरने के साथ-साथ दुकान की पहली मंजिल पर स्थित वर्कशॉप में बन रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की भी गहन जांच की।

 

पार्षद की शिकायत पर हुई कार्रवाई

सेहत विभाग के इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें नगर पार्षद नरेंद्र गर्ग नीटा की ओर से एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। पार्षद ने शिकायत में कहा था कि उन्होंने उक्त ‘केकरी’ से एक केक खरीदा था, जिसमें से काफी दुर्गंध आ रही थी और वह खाने योग्य नहीं था। जनस्वास्थ्य और जनहित को ध्यान में रखते हुए विभाग ने बिना देरी किए आज तुरंत कार्रवाई अमल में लाई।

 

रसमलाई केक के सैंपल लिए, गंदगी का मिला अंबार

निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि दुकान से रसमलाई केक के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि जिस पहली मंजिल पर केक तैयार किए जा रहे थे, वहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी। हैरान करने वाली बात यह थी कि वहां तैयार केक के ऊपर एक गंदा कपड़ा रखा हुआ था। विभाग ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधकों को सख्त चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related