Tuesday, September 22, 2026
Tuesday, September 22, 2026

फाजिल्का में कार डिवाइडर से टकराई, 3 युवकों की मौत:दो गंभीर रूप से घायल, फरीदकोट में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी

Date:

फाजिल्का जिले के अबोहर में देर रात करीब 1 बजे एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रोटी चौक के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। मृतकों की पहचान उदय, विशाल (दोनों सगे भाई) और उनके साथी रमन के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद तीनों की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कार में सवार अन्य दो युवक अनमोल और रोशन गंभीर रूप से घायल हैं।प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें फरीदकोट रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक और घायल सभी युवक अबोहर के पास स्थित गांव बलुआणा के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

*सीमा पार हेरोइन और हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े...

श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नारा

कांग्रेस सरपंच समेत दर्जनों परिवार आम आदमी पार्टी में...