Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

बड़ी खबर: UGC ने 32 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट की जारी, सावधान रहें Students

Date:

 

 

लुधियाना: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू.जी.सी.) ने देशभर में चल रहे 32 फर्जी यूनिवर्सिटीज की सूची जारी कर छात्रों को सतर्क किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन संस्थानों को डिग्री प्रदान करने का कोई अधिकार नहीं है और यहां से प्राप्त डिग्री उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए मान्य नहीं होगी। यू.जी.सी. की राज्यवार सूची के अनुसार सबसे अधिक 12 फर्जी संस्थान दिल्ली में हैं जबकि उत्तर प्रदेश में 4 संस्थान अवैध पाए गए हैं। आयोग ने छात्रों से अपील की है कि दाखिला लेने से पहले यू.जी.सी. की आधिकारिक वैबसाइट पर मान्यता की जांच जरूर करें।

 

राज्यवार फर्जी संस्थानों की संख्या

यू.जी.सी. की रिपोर्ट के अनुसार राज्यवार फर्जी संस्थानों की संख्या में सबसे ज्यादा 12 संस्थान दिल्ली में हैं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश में 4 फर्जी संस्थान पाए गए हैं। इसी तरह आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में 2-2 फर्जी संस्थान चल रहे हैं। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और राजस्थान में 1-1 फर्जी संस्थान की पुष्टि हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

• पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनाना मुख्य...