Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पुलिस अधिकारी की बेटी के प्राइवेट पार्ट सैनिटाइजर से जलाए

Date:

 

गुरुग्राम–हरियाणा के गुरुग्राम में 19 साल की लिव-इन पार्टनर टॉर्चर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती बीएससी की छात्रा है और उसकी मां त्रिपुरा में पुलिस अधिकारी है। आरोपी शिवम ने लिव-इन में रहते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर डालकर लाइटर से आग लगाई। साथ ही मारपीट कर वीडियो भी बनाया।

 

एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि कस्टडी में आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वो छात्रा के साथ फिजिकल रिलेशन बना रहा था। उसके साथ लगातार मारपीट की गई। इसके बाद युवती ने किसी तरह अपनी मां को कॉल की। फिर मां ने लोकल पुलिस को इसकी जानकारी दी।

 

इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी को धर दबोचा। साथ ही छात्रा की सीरियस हालत में दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर में भर्ती कराया। रविवार को गुरुग्राम पहुंचीं छात्रा की मां ने भी युवक पर गंभीर आरोप लगाए है। कहना है कि उसकी बेटी को तीन दिन तक बंधक बनाए रखा। यूरिन तक पिलाया।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में रेप और मारपीट की धाराएं पहले ही जोड़ी जा चुकी है। आरोपी शिवम को जेल भेजा जा चुकी है। गुरुग्राम पुलिस ने इसे चिन्हित अपराध की कैटेगिरी में रखा है, जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related