लुधियाना—अमेरिका के कैलिफोर्निया में ट्रेसी सिटी के गुरुद्वारा परिसर से एक सिख व्यक्ति का अपहरण हो गया है। अवतार सिंह का अपहरण उस समय हुआ जब वो गुरुद्वारा परिसर में था। पुलिस को इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें तीन अज्ञात लोग दिख रहे हैं और एक सफेद रंग की एक्सयूवी कार दिख रही है।
अवतार सिंह मूलरूप से लुधियाना के रहने वाला है लेकिन कई वर्षों से उसका परिवार कैलिफोर्निया में ही है। अवतर सिंह की उम्र 57 साल बताई जा रही है और वो ट्रेसी स्थिति गुरुद्वारा साहिब में लंबे समय से रसोइए के रूप में कार्य कर रहे थे और गुरुद्वारा परिसर में ही रहते थे।
परिवार ने अपहरण की शिकायत स्थानीय पुलिस सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस को दे दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस ने अवतार सिंह की फोटो व एक्सयूवी कार की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करके लोगों से जानकारी मांगी है।


