Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

चन्नी ने नशे की होम डिलीवरी का video जारी किया:5 मिनट में नशे की डिलीवरी

Date:

पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी लगातार आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने में जुटे हैं। चन्नी ने अब सरकार को नशे के मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने दो लोगों से बातचीत कर नशे की डिलीवरी का वीडियो जारी किया।

चन्नी ने जो वीडियो जारी किया है उसमें दो लोग उनके साथ बैठे हैं। दोनों नशे की डिलीवरी और नशा तस्करों के संबंध में बात कर रहे हैं। वीडियो में दावा किया गया कि नशा तस्कर 10 मिनट क्या 5 मिनट में कहीं भी नशे की डिलीवरी आज भी दे रहे हैं।

नशा तस्करों के खिलाफ अगर लोग पुलिस को शिकायत देते हैं तो पहले कार्रवाई नहीं होती। अगर पुलिस पकड़ भी ले तो बाद में उन्हें छोड़ देती है। एक व्यक्ति का दावा है कि उनके रिश्तेदार की नशे से मौत हो गई थी और उन्होंने नशा तस्कर को पकड़वाया था। युवक का भोग भी नहीं पड़ा और उससे पहले तस्कर बाहर आ गया।

वीडियो में पंजाब सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान पर भी सवाल किए गए। चन्नी के साथ बैठे युवकों का दावा है कि इस अभियान के बाद नशा बढ़ा ही है कम नहीं हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related