Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

गुरुग्राम में 14वीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत:

Date:

 

गुरुग्राम—हरियाणा के गुरुग्राम में एक 13 वर्षीय बच्चे की सोसाइटी की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बच्चा उस सोसाइटी से 4 किलोमीटर दूर एक दूसरी सोसाइटी में रहता था। उसके परिवार को भी नहीं पता कि वह वहां कैसे पहुंचा।

 

सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बच्चे की पहचान की गई। पुलिस सोसाइटी में लगे CCTV कैमरे चेक कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या किसी ने बच्चे को धक्का दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पढ़ाई में बहुत होशियार था आरव

 

सेक्टर-70 स्थित बीपीटीपी एस्टायर गार्डन सोसाइटी में रहने वाले अतुल सक्सेना ने बताया कि मेरा बेटा सेंट एंजेल स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। उनका इकलौता बेटा परिवार में बहुत होशियार था। हमें ये नहीं पता कि मेरे बेटे की मौत कैसे हुई। वह हमारी सोसाइटी से करीब 4 किलोमीटर दूर ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी में था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related