Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

डेरा ब्यास प्रमुख के मुलाकात के कुछ मिनटों बाद बिक्रम मजीठिया को मिली जमानत

Date:

पटियाला: पिछले 7 महीनों से नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया को आज सुप्रीम कोर्ट ने ज़मानत दे दी है। ज़मानत मिलने से महज़ 20–25 मिनट पहले डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नाभा जेल में बिक्रम मजीठिया से मुलाकात की थी। यह मुलाकात मजीठिया के लिए शुभ साबित हुई और डेरा प्रमुख से भेंट के कुछ ही मिनटों बाद उन्हें ज़मानत मिल गई।

जेल में हुई इस मुलाकात के बाद डेरा प्रमुख ने बिक्रम मजीठिया को क्लीन चिट देते हुए कहा कि ड्रग्स मामला और आय से अधिक संपत्ति का आरोप पूरी तरह गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिक्रम मजीठिया उनके दोस्त और रिश्तेदार हैं। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सवाल उठाया कि अगर किसी का रिश्तेदार जेल में हो तो क्या उससे मिलना नहीं चाहिए।

इस दौरान जब पत्रकारों ने बिक्रम मजीठिया पर ड्रग्स और आय से अधिक संपत्ति के मामलों को लेकर सवाल पूछे, तो डेरा प्रमुख ने कहा कि ये सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि बिक्रम खुश हैं। साथ ही बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने यह भी कहा कि उन्हें किसी पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। सरकार अपनी जगह है और उनकी रिश्तेदारी के कारण ही वे मजीठिया से मुलाकात करने आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related