Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

यूक्रेन में रूसी सुसाइड ड्रोन का हमलाः बस में जिंदा जल गए दर्जनों लोग,  हर तरफ बिछ गई लाशें

Date:

 

 

International : यूक्रेन के पाव्लोहराद जिले में शनिवार को रूस ने एक गंभीर ड्रोन हमला किया। रूसी सुसाइड ड्रोन ने खदानों में काम करने वाले मजदूरों को ले जा रही एक सर्विस बस को निशाना बनाया। हमले के बाद बस में भीषण आग लग गई और वह जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हमले में कम से कम 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

यह हमला डीटीईके कोल कंपनी के पास हुआ। कंपनी के सीईओ मैक्सिम टिमचेंको ने इसे निहत्थे नागरिकों पर किया गया आतंकवादी हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह डीटीईके कर्मचारियों के लिए अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी है और कंपनी के इतिहास का सबसे काला दिन है। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने बताया कि पाव्लोहराद जिले के टर्निव्का इलाके में एक आम बस को रूसी ड्रोन ने निशाना बनाया। जेलेंस्की ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related