Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

गोल्डन टेंपल में कुल्ला करने वाला आरोपी कोर्ट में पेश:14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Date:

 

अमृतसर–गोल्डन टेंपल के पावन सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक को एक बार फिर आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी युवक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।

 

गौरतलब है कि 28 जनवरी को अदालत ने सुब्हान रंगरीज को तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा था। पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आज आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

यह मामला उस समय सामने आया था जब गोल्डन टेंपल के पावन सरोवर में युवक द्वारा पावन सरोवर में कुल्ला करने वाली घटना हुई, जिसे सिख संगठनों और श्रद्धालुओं ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया। इस घटना के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी।

शिकायत के आधार पर अमृतसर के ई-डिवीजन थाना में आरोपी सुब्हान रंगरीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएम मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर जीत रहे चुनाव – केजरीवाल

- वोट चोरी के सरगना ज्ञानेश कुमार को...