Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

पाकिस्तान से आज 7 भारतीय होंगे रिहा:अटारी-वाघा बॉर्डर से भेजे जाएंगे, लाहौर की सेंट्रल जेल में काट रहे थे सजा

Date:

 

अमृतसर–पाकिस्तान सरकार ने 7 भारतीय नागरिकों को रिहा कर भारत वापस भेजने का आदेश जारी किया है। यह आदेश पंजाब सरकार (पाकिस्तान) के गृह विभाग द्वारा जारी किया गया। आदेश के अनुसार, ये सभी भारतीय 31 जनवरी यानी आज अटारी वाघा बॉर्डर, लाहौर के रास्ते भारत को सौंपे जाएंगे।

 

दस्तावेज में बताया गया है कि यह फैसला पाकिस्तान के गृह मंत्रालय और नारकोटिक्स कंट्रोल मंत्रालय, इस्लामाबाद द्वारा लिया गया है। भारतीय सरकार द्वारा इनकी नागरिकता की पुष्टि हो चुकी है और सभी लोग पाकिस्तान में अपनी सजा की अवधि पूरी कर चुके हैं।

 

रिहा होने वाले लोगों में चंदर सिंह उर्फ छिंदर सिंह, गुरमीत सिंह उर्फ गुरमेज सिंह, जोगिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, विशाल, रतन पाल और सुनील अडे उर्फ प्रसंजीत शामिल हैं। ये सभी फिलहाल सेंट्रल जेल लाहौर में बंद थे।

 

वाघा बॉर्डर पर आज भारत को सौंपे जाएंगे

 

आदेश में जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कानूनी और कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन भायतीय नागरिकों को वाघा बॉर्डर लाया जाए। वहां उन्हें इमिग्रेशन अधिकारियों को आज सौंपा जाएगा।

इस फैसले को मानवीय आधार पर उठाया गया कदम माना जा रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच सकारात्मक संदेश जाने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...