Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

जालंधर में मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने फहराया तिरंगा

Date:

 

जालंधर—भारत के गणतंत्र दिवस के गौरवमयी अवसर पर आज जालंधर जिले के स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समागम का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर पंजाब के माइंस एंड जियोलॉजी, जल संसाधन एवं भूमि और जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सुबह ठीक 9 बजकर 58 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराया। इसके बाद परेड की सलामी ली।

 

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। स्टेडियम को फूलों, झंडों और रंगीन लाइटों से बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया था। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में जालंधर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, पुलिस बल और एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। मंत्री के आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएम मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर जीत रहे चुनाव – केजरीवाल

- वोट चोरी के सरगना ज्ञानेश कुमार को...