Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

जयपुर में SBI बैंक से फर्जी डॉक्यूमेंट्स लगा उठाया लोन:सरकारी कर्मचारियों ने की जालसाजी, बैंक प्रबंधक ने मोती डूंगरी थाने में दर्ज कराई FIR

Date:

 

ट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) बैंक की आदर्श नगर ब्रांच से फेक डॉक्यूमेंट के आधार पर करोड़ों रुपए का लोन उठाने का मामला सामने आया है। दर्जनभर से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने अलग-अलग नामों से लोन पास करवाकर जालसाजी की। मोतीडूंगरी थाने में बैंक प्रबंधक की ओर से आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है।

 

पुलिस ने बताया- एसबीआई की आदर्श नगर ब्रांच से फेक डॉक्यूमेंट के आधार पर करोड़ों रुपए का लोन उठाया गया। एक्सप्रेस क्रेडिट ऑन सैलरी अकाउंट प्लान के आधार पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने अलग-अलग नामों और डॉक्यूमेंट लगाकर लोन पास करवाया। लोन लेने के बाद समय पर वापस जमा नहीं करवाया। जांच में सामने आया कि लोन लेने वाले अधिकतर आरोपी सरकारी कर्मचारी हैं।

 

सैलरी स्लिप में हेराफेरी की

 

बैंक स्तर पर की गई पड़ताल में खुलासा हुआ साल-2023 से 2024 के बीच आरोपियों ने फेक पैन कार्ड, फेक बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप में हेराफेरी और गलत सिविल रिपोर्ट पेश कर खुद का सिविल स्कोर बेहतर दिखाया। इसके आधार पर बैंक की आदर्श नगर ब्रांच से 8 लाख से 15 लाख रुपए तक के लोन पास कराए गए। जब तय समय पर किस्तें जमा नहीं हुईं और दो साल बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं आई, तब बैंक ने डॉक्यूमेंट की गहन जांच कराई।

 

आरोपियों के पास पैन कार्ड भी फेक

 

जांच में सामने आया कि कई आरोपियों के पास एक से ज्यादा पैन कार्ड हैं, जिनमें से एक फेक है। कुछ मामलों में सैलरी स्लिप और बैंक अकाउंट्स में भी हेराफेरी पाई गई। इस संबंध में जनवरी-2026 में ब्रांच मैनेजर गौरव द्विवेदी की ओर से मोतीडूंगरी थाने में एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related