Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

लुधियाना में पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागा हवालाती

Date:

लुधियाना में कोर्ट में पेशी दौरान या सिविल अस्पताल में मैडिकल दौरान हवालातियों के फरार होने के मामले लगातार सामने आ रहे है। अब ताजा मामला जेएमडी मॉल के सामने पुलिस गाड़ी से हवालाती के भागने का मामला सामने आया है।

हवालाती हथकड़ी से हाथ निकाल कर चलती गाड़ी में से छलांग लगाकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसका काफी पीछा भी किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 262 के तहत मामला दर्ज किया है। हवालाती की पहचान विक्की राज के रूप में हुई है।

जानकारी मुताबिक हवालाती विक्की राज मुकदमा नंबर 09/2026 के आरोपी जमीपाल और जगदीप सिंह के साथ बंद था जो कि पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

कोर्ट से रिमांड लेकर वापस ले जा रहे थे पुलिसकर्मी

सब-इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह और होमगार्ड करम सिंह आरोपी जमीपाल, विक्की राज और जगदीप सिंह को जज प्रभजोत भट्टी जेएमआईसी की कोर्ट में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लेकर वापस सरकारी गाड़ी में जा रहे थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएम मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर जीत रहे चुनाव – केजरीवाल

- वोट चोरी के सरगना ज्ञानेश कुमार को...