Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

राजस्थान में 10° गिरा तापमान, दिल्ली में न कोहरा-न धुंध:UP-MP समेत 5 राज्यों में बारिश; उत्तरकाशी-चमोली में 24 घंटे से रुक-रुककर बर्फबारी

Date:

देश के सबसे उत्तरी 3 राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार-शुक्रवार से शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक चली। शिमला, मनाली, मसूरी, कटरा में चारों तरफ सफेद बर्फ के नजारे दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और जम्मू के डोडा में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाकों में लगभग एक फुट और ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में 2-3 फीट बर्फ जम गई है।

श्रीनगर एयरपोर्ट शनिवार को भी बंद है। NH-44 पर ट्रैफिक रोका गया है। मौसम विभाग ने तीनों राज्यों में ऊंचे इलाकों में एवलांच की चेतावनी जारी की है।

इधर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजस्थान में ओले-बारिश के बाद तापमान 10° तक गिर गया है। सीकर में ओस जम गई। यूपी, पंजाब] हरियाणा, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश के कई जिलों में भी हल्की बारिश हो रही है।

राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद कोहरा और धुंध छंट गई है, लेकिन तापमान 11° पर पहुंच गया है। यहां पहाड़ों से आने वाली तेज सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related