लुधियाना–पंजाब के लुधियाना में रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया, जिसमें एक लड़की की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में 2 लड़कियां और भी शामिल है। ये सभी बर्थडे पार्टी करके बलेनो कार से लौट रहे थे।
हादसा वेरका कट के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक बलेनो और इनोवा कार की गति काफी तेज थी। कट पर आमने सामने आने पर दोनों वाहनों के ड्राइवर स्टेयरिंग पर काबू नहीं रख सके और टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक, घायलों में एक लड़की बीजेपी नेता की बेटी बताई गई है। उधर, सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने कोई भी पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।


