Sunday, October 4, 2026
Sunday, October 4, 2026

बिजली विभाग के लाइनमैन और क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Date:

 

 

 

रेवाड़ी : रेवाड़ी में रिश्वत मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सख्त कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के 2 कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में लाइनमैन मुकेश और क्लर्क संजय शामिल हैं। टीम ने दोनों आरोपियों को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार करनावास निवासी राजेंद्र ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ने की एवज में विभागीय कर्मचारी उससे 25 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए प्लान बनाया। शिकायतकर्ता के जरिये टीम ने आरोपियों को बुलाया। जब आरोपी रिश्वत ले रहे थे तो टीम ने मौके पर रंगे हाथ पकड़ लिया।

 

यह पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एमआई काढ़ा की मौजूदगी में एसीबी इंस्पेक्टर वेद प्रकाश के नेतृत्व में की गई। एसीबी ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਟ੍ਰਿਪਲ ਐੱਚ ਸਕ੍ਰੀਨਿੰਗ ਨੂੰ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣਾਇਆ

ਸਰਕਾਰੀ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਐੱਚ.ਆਈ.ਵੀ., ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ-ਬੀ ਅਤੇ ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ-ਸੀ...

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

 खाद्य मंत्री ने तरनतारन दाना मंडी में धान की...