Monday, September 14, 2026
Monday, September 14, 2026

पंजाब सहित 11 राज्यों में भारी बारिश का Alert

Date:

 

पंजाब : सूखी ठंड और प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, लद्दाख, कराईकल और अंडमान-निकोबार में 17,18,19 और 20 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि 17 और 18 दिसंबर को बूंदाबांदी होगी वहीं 19 और 20 दिसंबर को झमाझम बारिश होगी। इसके बाद लोगों को प्रदूषण और सूखी ठंड से होने वाली बीमारियों से राहत मिलेगी वहीं तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी।

 

इसके साथ ही 20 दिसंबर तक पंजाब के कई जिलों में घना कोहरा भी पड़ेगा। बताया जा रहा है कि 16 दिसंबर को बठिंडा, फाजिल्का, फिरोजपुर, मानसा और बठिंडा जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जालंधर, कपूरथला, अमृतसर, लुधियाना, मोगा और तरनतारन आदि जिलों में 17 और 18 दिसंबर घना कोहरा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा

 हमारा गठबंधन ‘‘गोवा फर्स्ट’’ कहलाएगा, जो भाजपा-कांग्रेस का...