Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

मथुरा में 7 बसें, 3 कारें टकराईं, 4 जिंदा जले:66 को अस्पताल भेजा,

Date:

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 7 बसें और 3 कारें भिड़ गईं। टक्कर होते ही गाड़ियों में आग लग गई। 4 लोगों की जलकर मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, क्योंकि भास्कर रिपोर्टर जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें बसों में मानव अंग फंसे दिखाई दिए। एक युवक ने बताया कि उसने बस से 8-9 लाशें निकाली हैं।

हादसे में अब तक 66 लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, एक चश्मदीद ने बताया कि 20 एम्बुलेंस से 150 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। DM चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 पर हुआ। पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम ने रेस्क्यू चला रही है। हाईवे से मलबा हटाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा था। अचानक एक बस ने रफ्तार धीमी की। इसके चलते कई वाहन एक-दूसरे से टकराते गए। प्रत्यक्षदर्शी भगवान दास ने बताया कि टक्कर के बाद ऐसा लगा कि बम फटा हो। लोग बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूद रहे थे।

एम्बुलेंस के कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि कितने लोग हताहत हुए, इसकी गिनती अभी नहीं की जा सकती। वहीं, सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related