Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

दिल्ली में पिटबुल का 6 साल के बच्चे पर अटैक- दांत से नोंचने पर कान कटकर नीचे गिरा; मालिक अरेस्ट

Date:

 

नई दिल्लीदिल्ली के प्रेम नगर इलाके में पिटबुल डॉग के अटैक में 6 साल का बच्चा गंभीर जख्मी हुआ है। हमले में बच्चे का एक कान कटकर अलग हो गया। उसके सिर, चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म आए हैं। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, अब इसका वीडियो वायरल है।

घटना 23 नवंबर की दोपहर 3 बजे के आसपास की है। पीड़ित परिवार के मुताबिक बच्चा अपने बड़े भाई के साथ गली में बॉल से खेल रहा था। बॉल पड़ोसी के घर की ओर चली गई थी। बच्चा जब उसे लेने जा रहा था, तभी पिटबुल ने अटैक कर दिया।

वीडियो में नजर आ रहा है कि पिटबुल बच्चे की ओर दौड़ता है। एक महिला उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन रोक नहीं पाती। बच्चा भागता है, लेकिन पिटबुल उसे गिरा देता है और बुरी तरह से काटता है। पिटबुल बच्चे का दाहिना कान काटकर अलग कर देता है।

चश्मदीद सतीश के मुताबिक हमने बच्चे को पिटबुल से बचाया था। देखा तो बच्चे का कान कट गया था। उसे सुरक्षित अपने पास रखा। बच्चे के शरीर से खून बह रहा था। उसे पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से बच्चे को सफदरजंग रेफर किया गया।

मामले में पुलिस ने पिटबुल के मालिक राजेश पाल (50) को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 291 (पशुओं के प्रति लापरवाही) और धारा 125(b) (लापरवाही से दूसरों की जान को खतरे में डालना) के तहत केस दर्ज किया है। राजेश पेशे से दर्जी है।

परिवार के मुताबिक, बच्चे के सिर, चेहरे पर और शरीर पर पिटबुल के काटने के 10 से ज्यादा गहरे घाव हैं। बच्चे के दादा ने कहा कि पिटबुल पहले भी 4-5 बच्चों पर हमला कर चुका है। हमने कई बार कहा कि इस कुत्ते को हटाया जाए, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related